मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है इस योजना के माध्यम से सरकार का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है इसके साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत 5 मार्च 2023 को की गई थी | इस योजना से जुडी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गये लेख को पढ़ें |
Latest Govt Jobs 2024 in Railway, SSC, KVS & State wise Recruitment Notification Check
cheif minister ladali behna yojana 2024: Objective and beneficiary List :
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है ?
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की 21 से 60 वर्ष की समस्त महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का है | इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को सीधे बैंक ट्रान्सफर के द्वारा हर महीने 1000 रुपए क्रेडिट किए जाएंगे | वर्तमान में यह राशि बढ़ाकर 1250 रु./माह कर दी गई है| अगले 5 साल में यह राशि हजार रुपए से बढ़कर ₹3000 तक किए जाने की योजना है |
- महिलाओं के स्वावलम्बन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाये रखना |
- महिलाओं को आर्थिक रूप अधिक स्वावलम्बी बनाना
- परिवार स्तर पर निर्णय लिये जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना
Madhyapradesh ladli behna yojana Form Status List cmladlibahna.mp.gov.in
योजना का नाम | मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2024 |
राज्य का नाम | मध्यप्रदेश |
योजना का लाभ किस वर्ग को मिलेगा | 21-60 वर्ष तक की समस्त महिलाये |
फायदे | प्रति माह 1000 रूपये की आर्थिक सहायता (वर्तमान में 1250 रु./ माह) |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
CM Ladali Bahana Yojana Latest Update
CM ladli behna yojana 2024 : eligibility मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता क्या है ?
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2024 में आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड नीचे दिए गए हैं-
- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2024 में अप्लाई करने के लिए महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होना जरूरी है|
- इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला का विवाहित होना आवश्यक है| विवाहित के अलावा परित्यक्ता विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
- अविवाहित महिला इस योजना के लिए आवेदन नही कर सकती है |
- इस योजना में आवेदन करने वाली पत्र महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए|
- आवेदन करने वाली महिला किसी भी स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई नहीं कर रही हो यह सुनिश्चित कर लें|
- आवेदक महिला जो इस योजना के लिए अप्लाई कर रही हो वह सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए|
- आवेदक करने वाली महिला गरीब मध्यम वर्ग से होनी चाहिए| जिन महिलाओं के परिवार की आय 2.5 लाख रुपए वार्षिक से अधिक है वे महिलाएं इस योजना में आवेदन नहीं कर सकती हैं|
- जिन महिलाओं के परिवार की आई 2.5 लख रुपए वार्षिक से अधिक है वे महिलाएं इस योजना में आवेदन नहीं कर सकती हैं|
- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2024 के लिए सभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी महिलाएं जिनके स्थानीय निवास मध्य प्रदेश राज्य है वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं बशर्ते वे ऊपर बताये गये मानदंडो को पूरा करती हो |
required documents for mukhyamantri ladli behana yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए आवश्यक दास्तावेज :
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2024 में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज जानने से पहले आवेदन करने से पहले नीचे बताई गई कार्य अवश्य कर ले जिससे आपको आवेदन करने में बिल्कुल भी कठिनाई नहीं आएगी|
- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2024 में आवेदन करने से पूर्व है पात्र महिलाएं यह सुनिश्चित करने की उनका स्वयं का व्यक्तिगत बैंक खाता खुला हुआ होना चाहिए |
- इसके साथ ही आधार कार्ड की केवाईसी पोर्टल पर अवश्य करवा लें|
- महिला के स्वयं के बैंक खाते में आधार लिंक होना चाहिए एवं डीबीटी एक्टिव होना चाहिए|
आवेदन करने क लिए आवश्यक दस्तावेज निचे बताये गये है –
- आवेदक का आधार कार्ड
- समग्र पोर्टल द्वारा जारी परिवार आईडी अथवा सदस्य आईडी
- समग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर
- आवेदक महिला की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आवेदक का स्वयं का बैंक खाता
- पैन कार्ड तथा राशन कार्ड भी साथ ले जाये अगर बने हुए है तो |
how to apply for mukhyamantri ladli behana yojana 2024 Registration Application Form मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हेतु आवेदन पोर्टल/ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। इस हेतु निम्नानुसार प्रक्रिया निर्धारित की गयी है –
- पात्र आवेदकों को आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम अपनी ग्राम पंचायत /वार्ड कार्यालय या कैंप स्थल से आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा|
- आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद इसमें चाही गई जरूरी सूचनाओं को आवेदक द्वारा भरा जाएगा तथा वहां मौजूद अधिकारी को जमा करवाया जाएगा|
- आवेदन फार्म की प्रविष्टि के दौरान महिला का फोटो भी लिया जाएगा|
- अधिकारी द्वारा आवेदन फार्म को सबमिट करने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी इसका मतलब है कि आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो गया है|
- रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल होने के बाद हर महीने की 10 तारीख को आवेदक के बैंक अकाउंट में 1250 रुपए की राशि प्राप्त हो जाएगी|
How to Check Application status of Mukhyamantri ladli behna yojana 2024 11th Installment मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें ?
- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2024 का एप्लीकेशन स्टेटस ऑनलाइन देखने के लिए आपको लाडली बहना आवेदन क्रमांक या आवेदक के सदस्य समग्र क्रमांक की आवश्यकता होगी।
- इसके पश्चात आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे सबमिट करने के बाद आप एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं|
- एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक आपको नीचे दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं|
- एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए यंहा पर क्लिक करें – Click Here
how to do ekyc for mukhyamantri ladli behna yojana 2024 : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए Ekyc कैसे करें ?
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए अप्लाई करने से पहले आवेदक की समग्र eKYC होना आवश्यक है| समग्र eKYC करने के लिए आवेदक को ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक नीचे दिया गया है-
Official link for Samgra eKYC – Click Here
- इस लिंक पर क्लिक करके आप जिस पेज पर जाएंगे वहां पर “ई -केवाईसी और भूमि लिंक करें” ऑप्शन पर क्लिक करें|
- इसके बाद मांगी गई सूचनाओं जैसे आधार नंबर, समग्र सदस्य आईडी आदि भरें और ओटीपी डालकर सबमिट करें|
- इसके बाद आपको कोई सा भी एड्रेस प्रूफ तथा DOB प्रूफ डॉक्युमेंट्स अपलोड करना है|
- अगर आपने डॉक्यूमेंट सही से अपलोड किए हैं तो आपके समग्र की आधार ई केवाईसी 24 घंटे के अंदर हो जाएगी